फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेहट रोड बस स्टैंड के निकट पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

बेहट रोड बस स्टैंड के निकट पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेहट रोड बस स्टैंड के निकट पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
सहारनपुर। मोहल्ला उत्तम विहार से रात को लापता हुए युवक का शव मोहल्ले के नजदीक स्थित बाग में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के साथियों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के बेहट रोड स्थित मोहल्ला उत्तम विहार निवासी आशीष कश्यप (20 वर्ष) पुत्र बेग सिंह बुधवार की शाम को घर से चाऊमीन खाने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। देर तक आशीष के नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने आशीष की तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाश करते रहे। लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोगों ने उत्तम विहार के हाजी वाला बाग में सुबह छह बजे आशीष का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। लोगों ने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। आशीष के फांसी पर लटकने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आशीष के परिजनों ने आरोप लगाया कि आशीष घर से अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहड़ी पर चाऊमीन खाने गया था। जहां किसी बात को लेकर विवाद होने की भी उन्हें जानकारी मिली है। आशीष के पिता बेग सिंह ने आशीष के दोनों साथियों पर ही आशीष की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप का कहना है कि बुधवार की दोपहर युवक की अपने परिजनों से कहासुनी भी हुई थी, जिससे आशंका है कि युवक ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed