{"_id":"5ae0d1b94f1c1b62098b69af","slug":"161524683193-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बेटी बचाओ देश बचाओ रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बेटी बचाओ देश बचाओ रैली निकाली
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने बेटी बचाओ देश बचाओ रैली निकाली
शाकंभरी। बुधवार को फतेहपुर कलां गांव स्थित भगवती देवी विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ, देश बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आओ स्कूल चले हम आदि प्रेरक नारों के माध्यम से जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
रैली को भगवती देवी विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव की गलियों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचने पर सम्पन्न हुई। रैली में तीनों स्कूलों के बच्चों ने प्रेरक नारों से लिखी तख्तियों के माध्यम से ग्रामीणों को बेटी बचाने और बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। रैली में गांव के पुरुष, महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया। रैली में ग्राम प्रधान नाथीराम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम रानी, ममता रानी ,प्रवेश देवी, बबीता देवी, अध्यापक सुरेश चंद, आजाद सिंह, जितेंद्र, सुरुचि, अरुणा चौहान, वैशाली, श्रवण कुमार, सुधीर, संजय, रेखा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।