फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इस्लाम से खारिज बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब: उलमा

इस्लाम से खारिज बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब: उलमा

Wed, 25 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
इस्लाम से खारिज बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब: उलमा
बुक्कल नवाब के भगवा वस्त्र धारण करने पर उलमा नाराज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए एमएलसी बुक्कल नवाब के भगवा वस्त्र धारण कर हनुमान मंदिर में पूजा करने तथा मंदिर में घंटा चढ़ाने के मुद्दे पर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि जो लोग अल्लाह के सिवा किसी ओर की इबादत करते हैं ऐसे लोग इस्लाम से खारिज हो जाते हैं।

दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि अगर कोई मुसलमान किसी भी तरह से अल्लाह के अलावा किसी दूसरे की इबादत करता है या उस तरह के वस्त्र धारण करता है तो वो इस्लाम से खारिज है। इस्लाम धर्म में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत को शिर्क (गलत) माना गया है। उन्होंने कहा कि बुक्कल नवाब हों या फिर कोई भी मुसलमान अगर वे किसी दूसरे धर्म की परंपराओं को अपनाते हुए मंदिरों में जाकर पूजा करता है तो उसे इस्लामी नजरिये से इस्लाम से खारिज माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed