फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपराधों को रोकने एवं सुरक्षा का माहौल बनाएगी एनसीआईबी- पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह

अपराधों को रोकने एवं सुरक्षा का माहौल बनाएगी एनसीआईबी- पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह

Sat, 21 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अपराधों को रोकने एवं सुरक्षा का माहौल बनाएगी एनसीआईबी- पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह
सहारनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि सामाजिक अपराध प्रवृत्ति के लोगों तक पहुंचने में एवं लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाने में एनसीआईबी महत्वपूर्ण योगदान करती है।
विज्ञापन

पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव बृहस्पतिवार की शाम को जनता रोड स्थित पुष्पांजलि विहार में राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के कार्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनसीआईबी जनता और पुलिस फ्रेंडशिप सेल की भूमिका सक्रिय रूप से निभाती है। एससीआईबी के ज्वाइंट डायरेक्टर सतीश शर्मा ने कहा कि जांच ब्यूरो द्वारा समाज में शांति स्थापित करने, भाईचारा बनाए रखने के लिए तथा आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों से समाज को मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मरणोपरांत अंगदान किए जाने के बारे में भी लोगों को बताया और लोगों को अंगदान किए जाने तथा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसबीआई के टीपीनगर शाखा प्रबंधक खेमराज सिंह, पार्षद प्रमोद कुमार, जेई लवकुश, भाजपा महामंत्री शीतल विश्नोई, विराट कोहली, राजेश कुमार पुंडीर, अनूप चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, शिवचरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed