{"_id":"5ad3984c4f1c1b5c098b4c77","slug":"161523816524-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क सर्जरी के लिए 15 बच्चों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क सर्जरी के लिए 15 बच्चों का चयन
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशुल्क सर्जरी के लिए 15 बच्चों का चयन किया
सहारनपुर। रोटरी क्लब काटिनेंटल जोन 10 की ओर से कटे होंठ, कटे तालू और विकृत चेहरे वाले बच्चों की जांच के लिए रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 बच्चे सर्जरी योग्य पाए गए।
रविवार को रोटरी हॉल में लगे जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक गर्वनर जोन-10 एसपी सिंह ने दीप जलाकर किया गया।
उन्होंने कहा कि फोरिक एसिड की कमी के कारण गर्भ में ही बच्चों का चेहरा संपूर्ण रूप से नहीं ले पाता है। इसके चलते प्रभावित बच्चों के कटे होंठ, कटे तालु एवं उनका चेहरा विकृत हो जाता है। उसे ठीक कराने के लिए बच्चों की सर्जरी करानी पड़ती है। जौली ग्रांट से आए दीपक भारद्वाज ने कहा कि चयनित बच्चों की सर्जरी नि:शुल्क कराई जाएगी। उन बच्चों के आने जाने, खाने-पीने का खर्चा भी संस्था वहन करेगी।
अध्यक्ष दीपक सचदेवा और महासचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि समाज की सेवार्थ एवं इन विकृत चेहरे वाले बच्चों को समाज में उचित स्थान दिलवाने के लिए इस तरह के शिविर भविष्य में लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कांटिनेंटल द्वारा 700 बच्चों के अब तक नि:शुल्क आपरेशन कराए जा चुके हैं। विवेक मनोचा, अनिल मदान, गुलशन कपूर, राजकुमार विज, एसके दुआ, संजय सिंघल, मुकेश दत्ता आदि रहे।