{"_id":"5acbbf374f1c1b696b8b4a72","slug":"161523302199-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका विजय के बाद धूमधाम से हुआ श्रीराम का राजतिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका विजय के बाद धूमधाम से हुआ श्रीराम का राजतिलक
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका विजय के बाद धूमधाम से हुआ श्रीराम का राजतिलक
नकुड़। नगर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीराम द्वारा लंका पर विजय के बाद भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ ही समापन हो गया है। राजतिलक में नगर व क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ उठाया है।
रविवार को शाम करीब चार बजे परंपरागत तरीके से जनक बाजार में श्रीराम-भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद रात में श्रीरामलीला भवन में भगवान राम के राजतिलक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजतिलक में नगर व देहात से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम को राजतिलक किया। इसके पश्चात श्रीरामलीला कमेटी व स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गत 16 दिनों से श्रीरामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों एवं श्रीरामलीला का सफल मंचन कराने में सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता, रामचंद्र कर्णवाल, नवीन चौधरी, रामलीला मंचन के दौरान महोत्सव समिति के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, महामंत्री हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज जैन, संयोजक राजेश जैन राजू, मनोज मित्तल, अनिल गोयल, विजेंद्र नारायण, मनोज गोयल, अमरीश गुप्ता, सुरेश नामदेव, विपुल मित्तल, संजीव जैन, प्रदीप जैन, बाला देवी, ऋषिपाल शर्मा, शशांक गुप्ता, वरूण मित्तल आदि रहे।