{"_id":"5abd29234f1c1bd1618b461f","slug":"161522346275-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
सहारनपुर। भगवान महावीर की जयंती पर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
बृहस्पतिवार को जैन मुनि विरंजन सागर महाराज और विशिला माता के सानिध्य में सराफा बाजार स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। श्रीजी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य प्रेम चंद जैन और इंद्र बनने का सौभाग्य आगम जैन और दिव्य जैन को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जैन बाग मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। महामंत्री संजीव जैन ने बताया कि 25 से 30 अप्रैल तक जैन मुनि के सानिध्य में पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जैन मुनि ने कहा कि हम उस भारत देश के वासी है, जहां पर राम, रहीम, बुद्ध, कबीर और महावीर ने जन्म लिया। जब चारों ओर हिंसा का तांडव था तो 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने विश्व में हिंसा की जयघोष की। साथ ही जीयो और जीने दो का नारा दिया। कुलभूषण जैन, चंद्रजैन, राजेश जैन, अवनीश जैन, अरुण कुमार जैन, नवीन जैन, राजन जैन, सुभाष जैन, देवकुमार जैन, मुकेश जैन, अरुण जैन, प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे। उधर, चंद्रनगर स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांच किलो चांदी से बने छत्र भगवान महावीर की प्रतिमा पर चढ़ाए गए। सुशील जैन, निपुण जैन, डा. एके जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन, दिनेश जैन, विशाल जैन, मुकेश जैन, अरुण जैन, संजय, वीर जैन, राजीव, उमा जैन, आभा, मंजू, पल्लवी, कल्पना, अलका मौजूद रहे।