{"_id":"5abbe4ec4f1c1bd5298b4676","slug":"161522263276-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने में प्राधिकरण नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने में प्राधिकरण नाकाम
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। आलम यह है कि शहर के चारों ओर अवैध कॉलोनियां काटे जाना जारी है। कॉलोनाइजर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का प्रचार कर रहे हैं। बावजूद इसके प्राधिकरण के अधिकारियों को कुछ नजर नहीं आ रहा है। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी अवैध कॉलोनियों और अवैध भवन निर्माण पर टारगेट कर कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर अवैध कॉलोनियों और भवनों को मौन सहमति दी जा रही है।
करीब चार महीने पहले विकास प्राधिकरण ने कमिश्नर के दबाव में दो दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां चिह्नित कर रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी थी। कमिश्नर के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने अभियान चलाकर टपरी मार्ग, शकलापुरी मार्ग, बेहट रोड, चिलकाना रोड आदि पर कॉलोनियों ध्वस्त किया था। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में कई कॉलोनियां छोड़ दी गईं। शकलापुरी मार्ग पर प्राधिकरण की कार्रवाई सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी थी, जिसमें प्राधिकरण ने नोटिस का समय पूरा हुए बिना ही कई भवन ध्वस्त कर दिए थे। इस मामले में तमाम राजनीतिक दलों ने वीसी का घेराव किया था। मगर उसके बाद प्राधिकरण ने शकलापुरी मार्ग से ध्यान हटा लिया। वर्तमान में तीन से चार अवैध कॉलोनियां शकलापुरी मार्ग पर काटी जा रही हैं। गलीरा रोड पर भी अवैध कॉलोनियों का काटा जाना जारी है। कॉलोनाइजर बाकायदा बड़े फ्लैक्स शहर में जगह-जगह लटकवाकर इन अवैध कॉलोनियों का प्रचार कर रहे हैं। आईटीसी रोड पर प्राधिकरण ने कुछ समय पहले अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में दुकानों की नीव तैयार करने का काम रुकवाया था। मगर अब वहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे प्राधिकरण ने पूरी तरह आंख बंद की हुई है। सूत्रों की मानें तो बेहट रोड और चिलकाना रोड पर एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां काटने का काम पिछले दो महीने में शुरू हुआ है।
अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर हमारी पैनी नजर है। अधिकारियों को फील्ड में जाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को चिह्नित कर जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार, वीसी, एसडीए।