{"_id":"5aa2d4154f1c1bc0758b4930","slug":"161520620565-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब गुणवता पर डीसीओ ने किया ठेकेदार को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब गुणवता पर डीसीओ ने किया ठेकेदार को नोटिस जारी
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में गड्ढा मुक्त योजना के तहत ग्राम दतौली मुगल से बेहड़ा संदल सिंह तक जा रही सड़क की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई। इससे खफा डीसीओ ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजा। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता को भी चेतावनी जारी की है।
शुक्रवार को डीसीओ ने गन्ना विकास विभाग द्वारा गड्ढा मुक्ति योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों की जांच की। उन्होंने ग्राम दतौली मुगल से बेहड़ा संदल सिंह संपर्क मार्ग, जनता रोड से मंडौरा, बेहट रोड से नगला बॉवेल, और ग्राम बॉवेल से मंडौरा में बनाई जा रही सड़कों का निरीक्षण किया। डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि ग्राम दतौली मुगल से बेहड़ा संदल सिंह संपर्क मार्ग की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई। इस सड़क पर में क्रस्ट थिकनेस कम मिला , सील कोट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली, संपर्क मार्ग पर प्रयुक्त किए गए पत्थर अंडर साइज के मिले। इसी के साथ संपर्क मार्ग के दोनों पटरियों पर मिट्टी का कार्य भी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि संपर्क मार्ग पर खराब गुणवत्ता का कार्य पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित अवर अभियंता महेश प्रसाद को भी चेतावनी दी गयी है। इस दौरान संबंधित अवर अभियंता महेश प्रसाद, अवर अभियंता आरके सिंह तथा गन्ना विकास निरीक्षक (प्रभारी ) यशपाल सिंह आदि रहे।