फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाबरी मस्जिद मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ शिया बोर्ड

बाबरी मस्जिद मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ शिया बोर्ड

Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ शिया बोर्ड
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि हम चाहते हैं मस्जिद की जगह सिर्फ मस्जिद ही बनाई जाए।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला से दूरभाष पर बात करते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अयोध्या को लेकर जिस तरह की बयानबाजी चल रही है वक्त और हालात सबको खुद बता देंगे। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड यह चाहता है कि मंदिर और मस्जिद के मुद्दे पर इस तरह की कोई बयानबाजी न हो जिससे हिंदू मुस्लिम से और मुस्लिम हिंदू से दूर हों। देखने में आ रहा है कि लोग सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए रोज एक नया बयान दे रहे हैं, जबकि इससे कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मौलाना सलमान नदवी हों, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी हो या फिर ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्था श्रीश्री रविशंकर हों, ये सभी बाबरी मस्जिद को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने बोर्ड की तरफ से अधिकारिक बयान देते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद के मसले पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का समर्थन करता है और चाहते हैं कि बाबरी मस्जिद की जगह सिर्फ मस्जिद ही बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed