फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारात करती रह गई दुल्हन का इंतजार

बारात करती रह गई दुल्हन का इंतजार

Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बारात करती रह गई दुल्हन का इंतजार
बारात करती रह गई दुल्हन का इंतजार
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडप सज चुका था। बारात भी पहुंच चुकी थी। इंतजार था तो सिर्फ दुल्हन का। लेकिन दुल्हन का कहीं अता-पता नहीं था। परिजन शादी समारोह को छोड़ दुल्हन की तलाश में लगे थे। इससे पहले कि परिजन दुल्हन को तलाश कर पाते। दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार मल्हीपुर की पारुल और सागर का प्रेम प्रसंग काफी लंबे समय से चल रहा था। दोनों कई बार अपने परिजनों को शादी करने के लिए कह चुके थे। दोनों ही दलित समाज से थे। लेकिन पारुल के परिजन पहले तो दोनों को नाबालिग बताकर टालते रहे। लेकिन जैसे ही पारुल बालिग हुई उसकी तुरंत शादी तय कर दी। इसका विरोध किया तो पारुल के परिजनों ने रातोंरात पारुल को उसके नाना के यहां बेहट भेज दिया। वहीं, दूसरे युवक से शादी की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पारुल और सागर दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे।

मंगलवार को रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके थे। बारात भी आ गई। लेकिन परिवार में सन्नाटा छाया हुआ था। दूल्हा सेहरा बांधे शादी के लिए तैयार था। लेकिन दुल्हन बनी पारुल सोमवार रात ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजन उसे तलाश करते रहे। बारात को भी मना नहीं किया। उन्हें उम्मीद थी कि पारुल उन्हें मिल जाएगी और उसकी शादी तुरंत कराकर विदा कर देंगे। मंगलवार को जिस समय उसकी बारात आ रही थी, उसी समय पारुल ने अपने प्रेमी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी और प्रेमी सागर के साथ ही दुनियां छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed