फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक बीडीसी सीट के लिए तीन महिलाएं मैदान में

एक बीडीसी सीट के लिए तीन महिलाएं मैदान में

Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एक बीडीसी सीट के लिए तीन महिलाएं मैदान में
गंगोह (सहारनपुर)। ब्लाक क्षेत्र के एक बीडीसी और दो ग्राम पंचायत सदस्यों सहित कुल तीन रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

इनमें बीडीसी पद पर ही तीन नामांकन दर्ज हो सके, जबकि दोनों ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया। निर्वाचन अधिकारी निर्माण विभाग के अभियंता महेश कुमार ने बताया कि धानवा ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षित एकमात्र सीट पर तीन महिलाओं रुपजहां पत्नी इमरान, शबाना पत्नी इनाम एवं मुसरो पत्नी फरमूद ने नामांकन पत्र दर्ज कराए। जबकि, अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित बिलासपुर और रोशनपुरा के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। आरओ के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 15 फरवरी, मतदान 22 फरवरी और मतगणना 24 फरवरी को होगी। खंड विकास अधिकारी नकुड़ इंद्रजीत सिंह बतौर सहायक पंजीयन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed