फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधायक सहित पांच को मिली भाजपा प्रदेश कार्य समिति में जगह

विधायक सहित पांच को मिली भाजपा प्रदेश कार्य समिति में जगह

Sun, 11 Feb 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
विधायक सहित पांच को मिली भाजपा प्रदेश कार्य समिति में जगह
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश कार्य समिति में जनपद से एक विधायक सहित पांच लोगों को जगह दी गई है। एक विधायक, तीन पूर्व विधायक और पूर्व जिला अध्यक्ष को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया था। प्रदेश कार्यकारिणी में सहारनपुर से जसवंत सैनी को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया था। रविवार को भाजपा हाईकमान ने प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों सूची सार्वजनिक की, जिसमें देवबंद के विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर, लाल कृष्ण गांधी और पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर को सदस्य बनाया गया है। भाजपा हाईकमान ने 2019 के चुनाव को देखते हुए सहारनपुर से पांच भाजपाइयों को शामिल किया है।
विज्ञापन

उधर, सूत्र बताते हैं कि जल्द जिला और महानगर कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया जाएगा। इसके लिए नए चेहरों की तलाश शुरू हो गई है। निकाय चुनाव से पूर्व सहारनपुर आए संगठन महामंत्री ने भी जिला व महानगर कार्यकारिणी में बदलाव के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed