{"_id":"5a7b4d4e4f1c1b8a268b8ed7","slug":"161518030158-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलने से व्यक्ति की मौत
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव घुन्ना में दुल्हन लेकर वापस पहुंची बारात की बस से उतरते समय एक व्यक्ति की बस से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
मंगलवार की सुबह देहात कोतवाली के गांव घुन्ना में एक युवक की बारात गई थी। बारात में गांव का ओमपाल (50 वर्ष) पुत्र कर्म सिंह भी गया हुआ था। मंगलवार की रात वापसी में बारात की बस जब गांव पहुंची और ओमपाल बस से उतरने लगा तो अचानक ही बस के चल देने से ओमपाल नीचे आ गिरा और बस के पहिए तले कुचल गया। ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। खुशी का माहौल कुछ ही देर में गम में बदल गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इस मामले में अभी तक थाना में तहरीर नहीं दी गई है।
----------