{"_id":"5a73618f4f1c1b8c268b7d92","slug":"161517511055-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के बीच विवाद के चलते लौटी जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के बीच विवाद के चलते लौटी जांच टीम
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान की शिकायत की जांच को पहुंची टीम को दो पक्षों के बीच नोकझोंक होने के चलते लौटना पड़ा।
क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी कुलदीप, मोहित व श्रीपाल ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कई पुराने खड़ंजों को उखाड़ कर पुन: लगा हुआ दिखा कर नया दर्शा दिया है। कई नालियां जो पहले से ही बनी थी उनका भी नया निर्माण दिखाया गया है। गांव में सौर उर्जा लाइटों के लगवाने में दो गुनी कीमत दर्शाई दी गई है। डीएम के आदेश के बाद जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी सुमन लता ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंच कर 23 बिंदुओं पर शिकायतों की जांच करना शुरू ही किया था कि ग्रामीणों के दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख जांच अधिकारी को बिना जांच किए ही लौटना पड़ा। इस बारे में अपर मुख्य अधिकारी सुमनलता ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।