फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बीएसए ने शिक्षक नेताओं को नोटिस भेज मांगी आख्या

बीएसए ने शिक्षक नेताओं को नोटिस भेज मांगी आख्या

Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने शिक्षक नेताओं को नोटिस भेज मांगी आख्या
बीएसए ने शिक्षक नेताओं को नोटिस भेज मांगी आख्या
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम के लैटर पैड का इस्तेमाल करने वाले दो शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस भेजकर सात दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। बीएसए की इस कार्रवाई को संगठन के जिलाध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी अपनी जीत मान रहे हैं।

शिक्षक संघ पर वर्चस्व को लेकर शिक्षकों के दो धड़ों में विवाद चल रहा है। इनमें एक धड़ा वर्ष 2016 में जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए संदीप सिंह पंवार का है तो दूसरा मंडलीय पदाधिकारी मुकेश शर्मा का है। मुकेश शर्मा ने कुछ महीने पहले संदीप पंवार को निष्कासित करते हुए मोहित राणा को जिलाध्यक्ष और संजय शर्मा को जिला मंत्री बनाया था। संदीप पंवार ने इस कार्रवाई को गलत बताया था। उनका दावा था कि जिलाध्यक्ष वही हैं। साथ ही उन्होंने मुकेश शर्मा को संगठन से निष्कासित किया था। तब से संगठन में दो जिलाध्यक्ष काम कर रहे थे। संदीप पंवार ने कुछ दिन पहले बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की थी कि मोहित राणा और संजय शर्मा उनके संगठन के लैटर पैड का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएसए ने मामले में संगठन के प्रदेशीय महामंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। महामंत्री ने संदीप पंवार को ही जिलाध्यक्ष बताया है। साथ ही कहा है कि अनुशासनहीनता पर जिला कार्यकारिणी को कार्रवाई करने का अधिकार है। इस स्पष्टीकरण के बाद बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने मोहित राणा और संजय शर्मा को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed