फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर लगाए

हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर लगाए

Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर लगाए
कोहरे में हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर
विज्ञापन

सहारनपुर। घने कोहरे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सहारनपुर व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब कांटीनेंटल की ओर से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें वाहनों को धीमी गति से चलाने के साथ ही अन्य सावधानियां बरतने की अपील की गई।
यातायात पुलिस के सहयोग से रेलवे रोड पर शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने किया। एसएसपी ने कहा कि लोग यातायात के नियमों का पालन करें। कोहरे से बचने के लिए लाइट का प्रयोग करें और वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें। हेलमेट का प्रयोग आवश्यक रूप से करें।
विज्ञापन

यातायात पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि बढ़ती ठंड के साथ घने कोहरे में दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में सड़क हादसे ज्यादा होते हैं। इसलिए लोगों की जिंदगी बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन और सावधानियां बरतना जरूरी है। टीएसआई तेज प्रताप सिंह ने कहा कि लोग अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं जिससे घने कोहरे में वाहन का पता चल सके और दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने एसएसपी से इस कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने के लिए आग्रह किया और साथ ही निवेदन किया कि यह आयोजन शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जाए। शिविर में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, रोटरी अध्यक्ष दीपक सचदेवा, दीपक खेड़ा, सुरेश सलूजा, अशोक नारंग, मुकेश सेठ, हरीश सचदेवा, दीपक मल्होत्रा, डरके गुप्ता, सुमित अरोड़ा, राजवंत सिंह बत्रा, अनिल बांगा, सतीश साहनी, जसवीर सिंह बत्रा, पुरुषोत्तम सिंह दुआ, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, राहुल मलिक ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed