{"_id":"5a47d9fe4f1c1b0a788b5b83","slug":"161514658302-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझाड़ी में निकाली ग्राम गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझाड़ी में निकाली ग्राम गौरव यात्रा
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। ब्लाक साढ़ौली कदीम के क्षेत्र मझाड़ी गांव में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया।
ग्राम प्रधान संगीता सैनी द्वारा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ रहने से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है। साथ ही आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी कम रहती है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से स्वच्छता बनाकर रखने का आह्वान किया। पंचायत सचिव राजीव सैनी ने भी ग्रामीणों से स्वच्छ रहने का आह्वान किया। गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए पंचायत की ओर से 182 शौचालयों का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है। ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामवासियों से कहा कि सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें। खुले में शौच के लिए न जाए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रोगला जसवीर सैनी, ग्राम प्रधान पति सोनी सैनी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप पुंडीर, मेसो सैनी, कपिल त्यागी, नेमचंद सैनी आदि मौजूद रहे।