फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उतरे लोग

जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उतरे लोग

Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उतरे लोग
सहारनपुर।
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा द्वारा लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का मुद्दा उठाने पर उनके समर्थन लोग उतरने लगे हैं। मंगलवार मेरठ से आए सेव इंडिया जन फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर उनकी प्रशंसा की और समर्थन में खड़े रहने का वाद किया।

सेव इंडिया जन फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से देश में लगातार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आंदोलन चला रहा है। चार दिन पूर्व लोकसभा में सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। इस कदम पर मंगलवार को फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से मिलकर उनकी प्रशंसा की। फाउंडेशन संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में देश का कोई भी सांसद जनसंख्या नियंत्रण पर बहस नहीं कर पाया। उनकी संस्था ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए मेरठ में मानव शृंखला बनाई गई थी। अब इस आंदोलन को तेज करने के लिए 11 मार्च को मेरठ से दिल्ली तक तीन हजार युवाओं के साथ संस्था के पदाधिकारी तीन दिवसीय पद यात्रा शुरू करेंगे। ताकि देश के लोग जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक हो सकें और राजनीतिक दलों पर दबाव बन सके। उन्होंने कहा कि अगर देश में जनसंख्या पर दो बच्चों का कठोर कानून नहीं बना तो दो दशक बाद हालात खराब हो जाएंगे। आबादी के कारण जल और अन्न का संकट पैदा जाएगा। सड़कों पर वाहन चलाने के लिए जगह नहीं बचेगी। युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकेगा। अराजकता की स्थिति बन जाएगी। ऐसे हालात में देश विकसित नहीं हो सकेगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग की। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि अब यह लड़ाई संसद में और तेज होगी। संस्था के वेस्ट यूपी संयोजक संदीप पाराशर, सलाहकार कैप्टन बीएस मीणा, जिलाध्यक्ष अंकुर ठाकुर, मीरा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed