{"_id":"5a42ac024f1c1b0d698c4692","slug":"161514318850-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे राष्ट्ररक्षक : सुरेंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे राष्ट्ररक्षक : सुरेंद्रपाल
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं से जनता को लाभान्वित कराने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए राष्ट्ररक्षकों को संघर्ष करना होगा।
मंगलवार को वेद विहार में राष्ट्ररक्षकों की बैठक में सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जो भी नौकरशाह लालच के कारण जनता का उत्पीड़न करेगा उसके खिलाफ हिंदू जागरण मंच कानूनी कार्रवाई करने के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी करेगा। जिला महामंत्री अमित धीमान ने अनिल आत्रेय को देवबंद थाना संयोजक और अनूप कुमार को खेड़ामुगल चौकी का संयोजक मनोनीत किया है। उनके कहा कि कानून व्यवस्था से लेकर रोजगार तथा किसान विकास योजनाओं सहित सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए। मनोनीत पदाधिकारियों का राष्ट्ररक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शंकर अरोरा, आशु शर्मा, ईश्वरचंद उपाध्याय, शाश्वर आत्रेय, कार्तिक अरोरा, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।