फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टेबिल टेनिस में आगरा और मुरादाबाद का दबदबा

टेबिल टेनिस में आगरा और मुरादाबाद का दबदबा

Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
टेबिल टेनिस में आगरा और मुरादाबाद का दबदबा
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। टीम स्पर्धा से लेकर महिला और पुरुषों के एकल और युगल मुकाबलों में भी आगरा और मुरादाबाद का दबदबा रहा। मेजबान सहारनपुर मंडलक कोई स्थान प्राप्त नहीं कर सका।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने नकद पुरस्कार दिए। समापन अवसर पर आरएसओ प्रेम कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेफरी और ऑब्जर्वर राहुल प्रकाश, अलंकार किशोर, आरसी जैन, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. एके गुप्ता, रजनी किशोर, ध्रुव अरोड़ा, रवि सिंघल, काशी नरेश यादव, एकाग्र मित्तल, प्रमोद सिंह, दीक्षा किशोर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अश्वनी त्यागी, धीरेंद्र, पुरुषोत्तम, अब्दुल अहद, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय
पुरुष एकल सुदर्शन प्रभाकर (आगरा) सनिल सीकरी (आगरा) सत्यम मिश्रा (लखनऊ)
महिला एकल सुहाना (मुरादाबाद) अभि सारिका (कानपुर) शिवानी (इलाहाबाद)
पुरुष युगल सुदर्शन-आशुतोष (आगरा) सनिल-सुब्रत (आगरा) प्रणव-अनमोल (कानपुर)
महिला युगल सुहाना-टिवंकल (मुरादाबाद) शिवानी-वैष्णवी (आगरा) शिवानी-तसलीम (इलाहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed