फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूएसए की टीम ने की भारतीय खान-पान की तारीफ

यूएसए की टीम ने की भारतीय खान-पान की तारीफ

Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
यूएसए की टीम ने की भारतीय खान-पान की तारीफ
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामरति एजूकेशन कांपलेक्स द्वारा संचालित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में पहुंचीं यूएसए की नेब्रास्का मेथोडिस्ट कालेज ओमाहा की टीम ने छात्राओं के साथ तकनीकि शिक्षा का आदान प्रदान किया। इस दौरान टीम ने कहा कि संस्थान में विदेशी पैटर्न की शिक्षा दी जा रही है यह उनके लिए सुखद आश्चर्य है।
विज्ञापन

यूएसए नेब्रास्का मेथोडिस्ट कालेज से आई टीम में डा. डेनिश ए जोस्निल, कालेज डीन डा. लिण्डा हयूजेस, डा. ऐरिक काईल व डा. हर्षा शर्मा शामिल हैं। उन्होंने यहां संस्थान में जीएनएम, एएनएम में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टीम की सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के टापिक पर कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपने अनुभव के द्वारा छात्रों का मार्ग दर्शन करते हुए प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से ज्ञान को साझा किया। टीम ने जनपद में विभिन्न प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों का भी भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया। यूएसए की टीम ने भारतीय कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैसा यहां के बारे में सुना था उससे भी बेहतर उन्होंने यहां के लोगों में अनेकता में एकता को पाया है। उन्होंने भारतीय व्यंजन दाल चावल, रोटी, सब्जी, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन आदि की जमकर तारीफ की। इस मौके पर उन्होंने नर्सिंग की छात्राओं एवं छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने पेशे के प्रति मानव सेवा भाव से ही कार्य करें। बाद पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन ने यहां ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान को लेकर उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना की है। इससे एक ओर जहां उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है वहीं अब उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने संस्थान की उच्च शिक्षा तकनीक की प्रशंसा की। इस मौके पर संस्थान की प्रेसीडेंट राजकमल सक्सेना, डा. एसपी सिंह, वीएम सनीश, सुधा पंवार, रूपाली गुप्ता, सुनीता, भावना, नेहा शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed