फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में बैग से पांच लाख रुपये उड़ाए

इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में बैग से पांच लाख रुपये उड़ाए

Sun, 12 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में बैग से पांच लाख रुपये उड़ाए
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में बैग से पांच लाख उड़ाए
विज्ञापन

सहारनपुर। इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस में इंदौर से सफर कर रहे एक परिवार के बैग से पांच लाख रुपये और कुछ सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने अटेंडेंट से पूछताछ की। मगर चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस जांच में जुटी है।
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में राजेश जायसवाल इंदौर से परिवार के साथ रवाना हुए थे। उनके साथ बैग में कुछ सामान और पांच लाख रुपये की नकदी भी थी। जिस कोच में वह थे, उसकी बगल ही में एक सामान्य श्रेणी का कोच लगा था। बताया जा रहा है कि किसी ने कोच का शटर खोल दिया। इसकी वजह से सामान्य श्रेणी के कोच के कुछ यात्री उनके कोच में घुस आए। जब वह सहारनपुर पहुंचकर अपने बैग उतार रहे थे तो कुछ युवकों ने उनकी मदद की। इसके बाद वह सामान के साथ सीधे होटल में चले गए। वहां जाकर देखा कि बैग एक हिस्से से कटा था। पूरी पड़ताल की तो बैग में रखे पांच लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने स्टेशन पहुंचकर जीआरपी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

जीआरपी ने अटेंडेंट को पूछताछ के लिए बुलाया। मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार सदमे में है। उधर, घटना ने ट्रेनों में यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। इस मामले में जीआरपी प्रभारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पीड़ित की शिकायत पर अटेंडेंट को बुलाकर पूछताछ की थी, मगर उससे कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed