{"_id":"59aef4d14f1c1b85078b475a","slug":"161504638161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में झाडू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में झाडू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल की ओर से स्वच्छता अभियान पखवाड़े की शुरूआत की गई। इसके तहत विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों और नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।
मंगलवार को स्वच्छता अभियान की शुरूआत प्राइमरी पाठशाला लेबर कॉलोनी से की गई। अध्यक्ष सुभाष समरा एवं उनकी पत्नी शारदा समरा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने स्कूल में झाडू लगाई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों में सफाई अभियान चलाकर बच्चों, शिक्षकों और नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में फिनायल, साबुन और डिटर्जेंट पाउडर वितरित किया जाएगा। इसके अलावा निबंध, पेटिंग, सफाई, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान तुषार अरोड़ा, सुनील भगत, राजीव क्वात्रा, पवन बाढ़ला, राजेश कपूर मौजूद रहे।