फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आईआईए पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण का विरोध

आईआईए पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण का विरोध

Mon, 21 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आईआईए पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण का विरोध
आईआईए पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण का विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे औचक निरीक्षण का आईआईए के पदाधिकारियों का कड़ा विरोध किया। इस कारण निरीक्षण के लिए आए कर्मचारियों को लौटना पड़ा।

पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण के लिए आए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों से चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने पूछा कि आप किस आधार पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी का सहमति पत्र होना आवश्यक है। सहमति पत्र न होने पर उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी निजी स्वार्थ के लिए इकाइयों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने रवैया नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्घ है, लेकिन सरकारी विभागों के नकारात्मक रवैये एवं उदासीनता के कारण जनपद में उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। प्रमोद सडाना, प्रियेश गर्ग, आरके धवन, सतीश अरोड़ा, रविंद्र मिगलानी, आरके अग्रवाल, दिनेश सिंघल, अंशुल अग्रवाल, संजय यादव, अक्षय पुंडीर, परमजीत सिंह, गौरव चोपड़ा, सरदार हरजीत सिंह, संजय बजाज, पंकज गुप्ता, परविंद्र सिंह, अबू बकर सिद्दीकी, सुरेंद्र मोहन कालरा, संजय गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed