फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शब्बीरपुर में दिया स्वच्छता का संदेश

शब्बीरपुर में दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शब्बीरपुर में दिया स्वच्छता का संदेश
सहारनपुर। हिंसा से झुलसे शब्बीरपुर में शुक्रवार को सीएलटीसी टीम स्वच्छता से सद्भावना का संदेश देकर लौटी। खुले में शौच मुक्त जनपद बनाने के क्रम में सीएलटीसी टीम पांच दिन तक रुकी। इस अवधि में टीम ने घर-घर जाकर स्वच्छता के महत्व को बताया। ग्रामवासियों ने भी दो महीने के अंदर गांव शब्बीरपुर को खुले में शौचमुक्त बनाने का प्रण लिया। अंतिम दिन शुक्रवार को जिला स्वच्छता सलाहकार देवभास्कर पांडेय ने गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान के साथ स्वच्छता की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सीएलटीएस टीम शब्बीरपुर गांव में पांच दिन रही। जातीय हिंसा की आग झेल चुका शब्बीरपुर स्वच्छता के मार्ग से सद्भावना की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने दो अक्तूबर को इस गांव को खुले से शौचमुक्त करने का प्रण किया। इस कार्य में ग्रामप्रधान अमर नाथ, सीएलटीएस प्रेरक विश्वास, हर्शित, रवित, इकबाल, अशोक कुमार, ग्रामसवासी अमरनाथ, रेखा, संतोष, कंतलेश, गुरूदेव, सुदेेश, संदीप समेत ग्राम के समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed