फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 trains will be closed for two days from today, more than one thousand tickets canceled

Saharanpur News: आज से दो दिन बंद रहेंगी 16 ट्रेनें, एक हजार से अधिक टिकट रद्द

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
16 trains will be closed for two days from today, more than one thousand tickets canceled
-आनंद विहार और कौशांबी तक जाएंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

-ट्रेनें निरस्त होने से रेलवे ने चुकाया नौ लाख रुपये का रिफंड
-दिल्ली में जी-20 सम्मेलन को लेकर बने हालात

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली में हो रहे जी-20 सम्मेलन के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनें शनिवार व रविवार को निरस्त रहेंगी। रोडवेज बसें आनंद विहार व कौशांबी तक चलेंगी। वहीं, गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में काम होने से ट्रेनें निरस्त चल रहीं। करीब 1250 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए हैं। रेलवे की ओर से नौ लाख रुपये का रिफंड वापस किया है।
दिल्ली में जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने सहारनपुर से होकर चलने और यहीं से बनने वाली सुपर, इंटरसिटी, सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ट्रेनों के निरस्त होने से लोगों ने यात्रा को टाल दिया। रेलवे की ओर से रिजर्वेशन काउंटर और ऑनलाइन रिफंड कर रहा है। पिछले दो दिन में नौ लाख रुपये का रिफंड वापस हो गया है। ट्रेनों के नहीं चलने से यात्री पस्त हैं।
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज बसों पर भी रोक लगा दी है। सहारनपुर परिवहन निगम के छह डिपो में 607 बसों का बेड़ा हैं। 100 से अधिक बसें ऐसी हैं, जो सहारनपुर, देहरादून, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर से दिल्ली जाती हैं। ये बसें दिल्ली न जाकर आनंद विहार और कौशांबी से ही वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--चार ट्रेनें रही बंद
गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रैक पर काम होने के चलते शुक्रवार को चार ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निरस्त ट्रेनों में दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस अप-डाउन, जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस रही। यह समस्या 12 सितंबर तक बनी रहेंगी।

------
--ट्रांसपोर्टरों के व्यवसाय पर पड़ा असर
दिल्ली में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। सहारनपुर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने बताया कि दिल्ली को चारों तरफ से सील कर दिया है। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टरों के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।
------
--ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस

14682 जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस

14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

14521 दिल्ली-अंबाला इंटर सिटी एक्सप्रेस

20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस

14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस

14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस

04599 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल

04600 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल

04403 सहारनपुर-दिल्ली मेमू

04404 दिल्ली-सहारनपुर मेमू

04429 दिल्ली-शामली-सहारनपुर स्पेशल

04430 सहारनपुर-शामली-दिल्ली स्पेशल

04521 दिल्ली-शामली-सहारनपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed