फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 trains will be affected by railway block

रेलवे ब्लॉक से 16 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Sat, 12 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
16 trains will be affected by railway block
सहारनपुर। सहारनपुर-मुरादाबाद और जालंधर-अमृतसर रेलखंड में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेगा। 21 नवंबर को सहारनपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग तीन घंटे मार्ग बंद रहेगा। जिसकी वजह से सहारनपुर-देहरादून स्पेशल, हरिद्वार-श्रीगंगानगर, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी सहित 16 ट्रेनें प्रभावित होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुरादाबाद, फिरोजपुर और जालंधर-अमृतसर रेलखंड में रेलवे फाटक के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कई चरणों में होना है। 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच रेल यातायात बंद रखा जाएगा। इसके चलते सहारनपुर-देहरादून स्पेशल ट्रेन अप और डाउन में रद्द रहेगी। इसी तरह हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर से चलेगी।
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल के ढांडारी कलां-लुधियाना खंड पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए यातायात बाधित रहेगा। ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
- ट्रेन नंबर 04374-73 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को रद्द रहेगी।
-14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 21 नवंबर को सहारनपुर तक चलेगी।
-12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस जनशताब्दी 21 नवंबर को सहारनपुर तक चलेगी।
-14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 21 नवंबर को सहारनपुर से चलेगी।
-12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 नवंबर को सहारनपुर से चलेगी।
-15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 नवंबर को गजरौला, हापुड़, मेरठ सिटी, सहारनपुर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
-19032 योगनागरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस को 12, 28 और 30 नवंबर को 40 मिनट के लिए पुन निर्धारित किया जाएगा।
-12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 21 नवंबर को एक घंटे 20 मिनट का बदलाव रहेगा।
-14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस 21 नवंबर को एक घंटे का बदलाव किया जाएगा।
-15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 14 नवंबर को बीच में 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
-14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 13, 14, 17, 20 और 21 नवंबर को राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते सरहिंद और ढंडारी कलां पर स्टॉपेज के साथ चलाया जाएगा।
-14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 14, 17 और 21 नवंबर को राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते सरहिंद, मंडी गोविंदगढ़ और खन्ना पर स्टॉपेज के साथ चलाया जाएगा।

-14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 13 और 20 नवंबर को मार्ग बदलकर राजपुरा-धूरी-लुधियाना होते हुए सरहिंद, मंडी गोविंदगढ़ और खन्ना स्टेशन पर स्टॉपेज से चलाया जाएगा।
-18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18 नवंबर को रास्ते में 20 मिनट के लिए रोककर चलाया जाएगा।
-12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 13 और 20 नवंबर को को 60 मिनट के लिए रुककर चलेगी।
-22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 15 नवंबर को बीच में 10 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed