फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 trains cancelled due to Punjab floods have been restored.

Saharanpur News: पंजाब में आई बाढ़ से निरस्त चल रहीं 16 ट्रेनें हुईं बहाल

Tue, 30 Sep 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
16 trains cancelled due to Punjab floods have been restored.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब में आई बाढ़ से निरस्त चल रही 16 ट्रेनों को रेलवे ने बहाल कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
दरअसल, पिछले दिनों पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे नदियां उफान रही थी। पंजाब में बाढ़ आई थी। पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया था। इसके चलते रेलवे ने जम्मू आने-जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब पंजाब में हालात सामान्य होने पर रेलवे ने ट्रेनों को बहाल किया है। ट्रेन नंबर 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन अक्तूबर से चलेगी। 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस पांच अक्तूबर, 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस का छह अक्तूबर से संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14692 जम्मूतवी-बरौनी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस तीन अक्तूबर और 14691 बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस पांच अक्तूबर से चल जाएगी। 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस छह अक्तूबर व 22318 जम्मूतवी-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस आठ अक्तूबर से बहाल होगी। 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस एक अक्तूबर व 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस तीन अक्तूबर से संचालित होगी। 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस दो अक्तूबर, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस सात अक्तूबर से चलेगी।

12588 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस चार अक्तूबर, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस छह अक्तूबर से शुरू होगी। 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस छह अक्तूबर व 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस आठ अक्तूबर से दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed