{"_id":"68d19ff754531f5b660da421","slug":"16-policemen-including-an-inspector-suspended-for-negligence-in-maa-shakambhari-fair-duty-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159248-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मां शाकंभरी मेला ड्यूटी में लापरवाही पर एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मां शाकंभरी मेला ड्यूटी में लापरवाही पर एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 23 Sep 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:43 AM IST
सार
मां शाकंभरी मेले की ड्यूटी में लापरवाही और लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर चल रहे एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मां शाकंभरी देवी मंदिर
विस्तार
सहारनपुर में मां शाकंभरी मेले की ड्यूटी में लापरवाही और लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर चल रहे एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इन सभी के खिलाफ जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में मां शाकंभरी मेला शुरू हो गया है। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आते हैं। मेला शुरू होने से पहले जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने तैयारियों को परखा था, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसके साथ ही पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जब मेले में ड्यूटी लगाई गई तो पता चला कि पुलिसकर्मी लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर चल रहे हैं। कौन कब से गैरहाजिर चल रहा है, उनकी लिस्ट निकलवाई गई। इसके बाद निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक मनबीरी सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अरुण सोलंकी, भोपाल सिंह, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, रोबिन कुमार, मुनीश कुमार, निर्मला, दीपक कुमार, धनंजय सरकार, अशोक कुमार, योगेंद्र सिंह, हरिओम सिंह और भोपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। इनकी जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन