फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 lakhs were cheated by giving the promise of multiplying the amount 8 times in 90 days16 lakhs were cheated by giving the promise of multiplying the amount 8 times in 90 days

Saharanpur News: 90 दिन में रकम आठ गुना करने का झांसा देकर ठगे 16 लाख

Sat, 17 May 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs were cheated by giving the promise of multiplying the amount 8 times in 90 days16 lakhs were cheated by giving the promise of multiplying the amount 8 times in 90 days
- पीड़िता ने एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी महिला काजल पत्नी पोपिन ने क्षेत्र के ही चार लोगों पर 90 दिन में रकम आठ गुना करने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से अपने रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव जैदपुरा व भैंसराव निवासी चार लोगों ने उसकी पॉलिसी करते हुए उसका खाता रामपुर मनिहारान स्थित एक बैंक में खुलवाया। आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने 5 लाख रुपये लेकर कहा कि 90 दिन में उसको पॉलिसी के 40 लाख रुपये मिलेंगे। आरोप है कि उपरोक्त ने उससे उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम व चेक बुक तथा पासबुक सहित अन्य कागजों पर साइन कराकर अपने पास रख लिए, जिससे उसे बार-बार बुलाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसके बैंक खाते से अपना मोबाइल नंबर जोड़कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हुए 119608 रुपये निकाल लिए। 90 दिन का समय गुजरने के बाद जब उसने अपनी पॉलिसी के रुपयों की मांग की तो उसको जल्द पैसे देने का बहाना बनाकर टालने लगे। आरोप है कि पीड़िता व उसके परिवार के लोग रुपयों की मांग को लेकर उनके घर पहुंचे जहां आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed