{"_id":"60a4024f8ebc3e300a19f9e4","slug":"16-76-lakh-saplings-to-be-planted-in-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt5387784167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में रोपे जाएंगे 16.76 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में रोपे जाएंगे 16.76 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मानसून से पूर्व जिले की धरती को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत जनपद की 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में 16.67 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। यह कार्य मनरेगा के तहत होगा, जिसको निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
ग्राम पंचायतों में उन जगहों का चिह्नित कर लिया गया है, जहां पर पौधे रोपित किए जाएंगे। साथ ही इन पौधों की देेखभाल की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की निगरानी वाली समिति को दी जाएगी। ताकि पौधे वृक्ष बन सकें। इनकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ जालियां भी लगेंगी और सुबह व शाम के समय ग्राम प्रधान की ओर से पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। मनरेगा के श्रमिकों को इस कार्य में लगाया जाएगा। वन विभाग और अन्य स्त्रोतों से अलग-अलग प्रजातियों के पौधे खरीदे जाएंगे। इसको लेकर पूरा खाका बना लिया गया।
स्वयं सहायता समूहों को नर्सरी स्थापित करने की जिम्मेदारी
सहारनपुर। इसके अलावा जिले में काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों को नर्सरी स्थापित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास अपनी जमीन है। इनको जिला विकास विभाग की ओर से बीज मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा और पौधे की देखभाल के लिए मजदूरी के रूप में पैसा भी दिया जाएगा। साथ ही पौधा बिकने पर बचत का पैसा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
जिले में युद्ध स्तर पर मानसून आने से पूर्व पौधरोपण अभियान चलेगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सभी 884 ग्राम पंचायतों में 16.67 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1900 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। - अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा