फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्टार इलेविन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

स्टार इलेविन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्टार इलेविन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
सेमीफाइनल में पहुंची स्टार इलेवन की टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कालेज पर खेली जा रही डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर प्रीमियर लीग 2019 में शनिवार को स्टार इलेवन और अग्रवाल क्रिकेट क्लब के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। स्टार इलेवन की टीम ने 16 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अग्रवाल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। अनुराग ने 20 रन का योगदान दिया। अग्रवाल क्रिकेट क्लब के लिए पीयूष ने पांच तथा सुमित ने दो विकेट लिए। इसके बाद 155 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम संघर्ष करते हुए 138 रन पर आउट हो गई। सुमित ने 29 और आजम ने 24 रन का योगदान दिया। स्टार इलेवन की ओर से जैद और आकाश ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर राजीव गोयल, रणधीर कपूर, नीरज गोयल, संजय शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, लतीफुर्रहमान, सत्यम शर्मा, साजिद उमर आदि मौजूद रहे। रविवार को सुबह आठ बजे से पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed