फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ा

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ा

Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ा
सहारनपुर। राज्य महिला अयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कुल 22 प्रकरणों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन

आयोग सदस्य द्वारा कुल 22 प्रकरणों को सुना गया, जिनमें दो प्रकरण जिला ग्राम्य विभाग अभिकरण, दो प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक तथा 18 प्रकरण पुलिस विभाग से जुड़े थे। ज्यादातर प्रकरण छेड़छाड़, घरेलू उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि से जुड़े थे। बैठक में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। प्रकरणों के निस्तारण से उन्हें भी अवगत कराने को कहा। इस दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रामकमल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं व अधिनियमों तथा 181 महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम 2005 आदि से संबंधित जानकारी दी। बैठक में रजनीश कुमार उपाध्याय, बृजपाल सिंह, अनीता सोनकर, कल्पना त्यागी, डॉक्टर प्रवीन कुमार, सुरभि सिंह, मान सिंह, रीना, विजय आनंद, संदीप कुमार, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed