फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जागरूकता रैली निकाल नशे के प्रति सचेत किया

जागरूकता रैली निकाल नशे के प्रति सचेत किया

Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकाल नशे के प्रति सचेत किया
जागरूकता रैली निकाल नशे के प्रति सचेत किया
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोधक दिवस पर 26 यूपी गर्ल्स बटालियन ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
बुधवार को कमाडिंग आफिसर कर्नल करम दीन के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति सचेत किया। रैली में स्कूल की एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। रैली बटालियन से होकर अर्जुन नगर होते हुए रेलवे स्टेशन से होकर वापस बटालियन में आकर सम्पन्न हुई। एनसीसी कैडेटों ने रैली द्वारा लोगों को जागरूक किया कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। इस दौरान सूबेदार बीएस बाबा, कुंदन, संजय, नायक एसके यादव के अलावा कैडेट्स सोनम सैनी, छवि, चंचल, मुस्कान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने नशे से दूर रहने को किया जागरूक
सहारनपुर। 83 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने एसएएम इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोधक दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट एनसीसी अधिकारी बृजेश पुंडीर के नेतृत्व में कैडेट्स ने लोगों से आह्वान किया कि मादक पदार्थों का सेवन न किया जाए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने कैडेट्स को किसी भी प्रकार के नशे और इस तरह के अन्य दुर्व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज इस प्रकार के व्यसन हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। कैडेट्स ने रेलवे रोड, स्टेशन, जीपीओ रोड के आसपास मादक पदार्थ के सेवन में लगे युवाओं और किशोरों को नशे की लत छोड़ने और सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राकेश कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, रामवीर सिंह, संजय शर्मा, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार राजेंद्र थापा, सूबेदार सीएल थापा, हवलदार अंग्रेज सिंह, हवलदार परमजीत सिंह सहित 83 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed