फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण हटना ठीक है, पर रोजगार की जगह भी मिले

अतिक्रमण हटना ठीक है, पर रोजगार की जगह भी मिले

Thu, 27 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटना ठीक है, पर रोजगार की जगह भी मिले
सहारनपुर। पुलिस-प्रशासन द्वारा हटाए गए अतिक्रमण का छोटे-बड़े सभी कारोबारी समर्थन कर रहे हैं। रेहड़ी, ठेले और फड़ लगाने वालों की मांग है कि अतिक्रमण तो जरूर हटा दें, लेकिन उनका रोजगार भी चलता रहे, इसके लिए जगह निर्धारित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त से अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है, जिसकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। मगर, शहर में वेंडिंग जोन न होने की वजह से रेहड़ी, ठेले और फड़ लगाने वाले परेशान हो गए हैं। इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह लोग अतिक्रमण हटाने का समर्थन तो कर रहे हैं, लेकिन रोजगार के लिए जगह देने की मांग भी कर रहे हैं। ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चलती रहे। कोर्ट रोड के राजमा चावल विक्रेता जगदीप सिंह और चाय की दुकान करने वाले दिनेश कुमार शर्मा का कहना है कि शहर को जाम से निजात मिल सके, इसलिए अतिक्रमण जरूर हटना चाहिए, लेकिन प्रशासन को वेंडिंग जोन बनाकर जगह देनी चाहिए। दिल्ली रोड के फल विक्रेता इरशाद और यशपाल का कहना है कि वह सड़क किनारे दुकान लगाते थे, जिसको पुलिस ने हटवा दिया है। दिल्ली रोड की सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा था, लेकिन वहां दूसरे कारोबारियों ने हटवा दी है। नगर निगम को वेंडिंग जोन निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन

- वेडिंग जोन के लिए तीन जगह हैं निर्धारित: नगरायुक्त
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि महानगर में वेंडिंग जोन के लिए तीन जगह निर्धारित की गई हैं। इनमें दिल्ली रोड पर गुर्जर भवन के पास वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी बाग के चारों तरफ की सड़क पर और गांधी पार्क में जनमंच के निकट वेंडिंग जोन बनना प्रस्तावित है। शहर में करीब 12 हजार लोग ऐसे हैं, जो रेहड़ी, फड़ और ठेेले लगाते हैं। पहले चरण में ऐसे छह हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed