{"_id":"5d13c5ec8ebc3e3c8653c0a0","slug":"156157692111-saharanpur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषद्यीय खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषद्यीय खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: सीडीओ
विज्ञापन
औषधीय खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: सीडीओ
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि जनपद में औषधीय खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड द्वारा प्रोत्साहित औषधीय खेती के तहत जिले में दो एफपीओ बायो एनर्जी प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड, न्यू एग्री बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा मोरिंगा, सतावर, अश्वगंधा, तुलसी, कालमेध, सर्फगंधा के बीज निशुल्क कृषकों को दिए जाएंगे। इस बार जिले में 25 एकड़ भूमि पर चार फसल एक साथ तैयार कराई जाएंगी। इस प्रकार के उत्पादन से किसान कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, परियोजना निदेशक दुष्यंत सिंह, किसान संजय कुमार, राजपाल, मोहित, इकबाल खान आदि मौजूद रहे।