फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनपद के 433 शिक्षकों ने दिया साक्षात्कार

जनपद के 433 शिक्षकों ने दिया साक्षात्कार

Thu, 27 Jun 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
जनपद के 433 शिक्षकों ने दिया साक्षात्कार
जनपद के 433 शिक्षकों ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चल रही साक्षात्कार की प्रक्रिया में बुधवार को 450 शिक्षकों के सापेक्ष 433 ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार का अंतिम दिन बृहस्पतिवार को है। जिसके बाद चयन समिति चयनित शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन करेगी।
जनपद में कुल 365 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का बनाया गया है, जिनमें 251 प्राथमिक और 114 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। उक्त विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। बीते 14 जून को शिक्षकों की लिखित परीक्षा नगर के तीन केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 1200 शिक्षकों का चयन काउंसलिंग के लिए किया गया था। काउंसलिंग तीन दिन चलनी है। काउंसलिंग के दूसरे दिन बुधवार को 450 शिक्षकों को बुलावा भेजा गया था, जिनमें से 433 शिक्षक पहुंचे। चयन समिति में शामिल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, डायट प्राचार्य राज सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नागल प्रमोद कुमार आदि ने शिक्षकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाए
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक बुधवार को गांधी पार्क में हुई। प्रवीन कुमार ने अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थान किया जा सकता है। मगर, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में तैनाती के लिए सहायक अध्यापकों द्वारा किए गए आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि कुछ शिक्षकों को शामिल कर लिया गया है। उन्होंने शामिल किए गए शिक्षकों का भी चयन निरस्त करने की मांग उठाई। बैठक में नवीन त्यागी, प्रवीण शर्मा, मनीषा, दिनेश, सतेंद्र, रामपाल, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed