फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन सामग्री से भरे ट्रक ने डायल 100 गाड़ी में टक्कर मारी

खनन सामग्री से भरे ट्रक ने डायल 100 गाड़ी में टक्कर मारी

Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खनन सामग्री से भरे ट्रक ने डायल 100 गाड़ी में टक्कर मारी
छुटमलपुर/मुजफ्फराबाद (सहारनपुर)। बुधवार की सुबह फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर मुजफ्फराबाद में तेज रफ्तार खनन सामग्री से भरे ट्रक ने सड़क क्रास कर रही डायल 100 गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक करीब बीस फीट तक गाड़ी को घसीट कर ले गया। गनीमत रही कि जीप सवार पुलिसकर्मी सकुशल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में बस स्टैंड पर सुबह सात बजे डायल सौ नंबर जीप यूपी 32 डीजी 0974 सड़क पार कर रही थी कि कलसिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे खनन सामग्री से भरे दस टायर वाले ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक जीप को करीब बीस फीट तक घसीटता ले गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान जीप में सवार एसआई राजेश यादव सहित सभी चारों पुलिसकर्मी सकुशल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed