फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जेसीबी ने किया अतिक्रमण को ध्वस्त

जेसीबी ने किया अतिक्रमण को ध्वस्त

Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी ने किया अतिक्रमण को ध्वस्त
जेसीबी ने किया अतिक्रमण को ध्वस्त
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य बाजार में एसडीएम, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों ने विरोध भी किया परंतु पुलिस बल के सामने उनकी एक न चल सकी।
पूर्व घोषणा के अनुसार बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम दीप्ति देव यादव, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य के नेतृत्व में बाजार में अतिक्रमण पर जमकर हथौड़ा चला। दुकानदारों की दुकान के आगे बने सभी चबूतरों को बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों ने चबूतरे तोड़े जाने का विरोध किया परंतु पुलिस बल के आगे उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। एसडीएम और अधिशासी अधिकारी ने कहा कि दुकानों के सामने स्थायी चबूतरों को हटाया जाएगा। बाजार में किसी प्रकार के अतिक्रमण को नहीं छोड़ा जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

भेदभाव करने का लगाया आरोप
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब बाजार के बीच स्थित एक मस्जिद के नीचे नाले पर बनी दुकानों को जेसीबी ने हटाना शुरू किया तो हंगामा हो गया। दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव किया जा रहा है। दुकानदारों ने व्यापार संघ के अध्यक्ष कुलदीप गोयल पर भी भेदभाव कराने के जमकर आरोप लगाए। जबकि कुलदीप गोयल का कहना था कि प्रशासन अपने हिसाब से कार्य कर रहा है। एसडीएम दीप्ति देव यादव और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य ने कहा कि भेदभाव का आरोप गलत हैं। नालों के ऊपर जो निर्माण किया गया है। उसे हटाया जा रहा है चाहे वहां कोई धार्मिक स्थल क्यों न हो। इस अभियान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed