फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मां-बेटी के शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मां-बेटी के शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 27 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी के शव पहुंचते ही मचा कोहराम
सहारनपुर। उत्तरकाशी में सड़क दुर्घटना में हुई मां और सात माह की मासूम बेटी की मौत होने के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे लोहानी सराय पहुंची तो कोहराम मच गया। लोग मां-बेटी के शव को देख बिलख उठे। चारों ओर शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहानी सराय निवासी खुर्शीद का बेटा अलाउद्दीन अपनी पत्नी शहजादी और तीन बेटियों सात माह की आतिया, तूबा और मलायका के साथ मंगलवार रात को ही छुटमलपुर अपने चचेरे भाई के पास पहुंच गए थे। जहां से सुबह सभी लोग एक कार में सवार होकर उत्तरकाशी में अपनी बहन के यहां हो रहे विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। जहां रास्ते में सड़क दुर्घटना में अन्य लोगों के साथ शहजादी और उसकी सात माह की मासूम बेटी आतिया की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे दोनों के शव लोहानी सराय पहुंचे तो कोहराम मच गया। अपनी दोनों घायल बेटियों को साथ आए घायल अलाउद्दीन भी शवों को देखकर बिफर पड़ा। घायल बच्चियां भी अपनी मां और बहन के शव को देखकर बिलख रहीं थीं। चारों ओर शोक का माहौल हो गया। खुर्शीद ने बताया कि उसकी बेटी की शादी में हंसी-खुशी शामिल होने जा रहे थे। दोपहर में उन्हें सूचना मिली तो यकायक यकीन नहीं हुआ। पूरा घर सन्न रह गया। होश ही नहीं रहा। उसका दूसरा बेटा और अन्य लोग तुरंत दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed