{"_id":"5cf2c530bdec2207543483e3","slug":"15594141091539-50-saharanpur-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी चीनी मिलों ने किया 39.50 करोड का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी चीनी मिलों ने किया 39.50 करोड का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी चीनी मिलों ने किया 39.50 करोड़ का भुगतान
सहारनपुर। चीनी मिलों को दिए गए सॉफ्ट लोन से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी आ रही है। जिले की दोनों सहकारी शुगर मिलों को 39.50 करोड़ रुपये सॉफ्ट लोन मिला है, जिसका उपयोग किसानों को भुगतान के लिए किया जा रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की नानौता और सरसावा चीनी मिलों को भारत सरकार से 39.50 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मिला है। जिसका उपयोग बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि नानौता किसान सहकारी चीनी मिल को 25.29 करोड़ और सरसावा किसान सहकारी चीनी मिल को 14.21 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मिला है। इस धनराशि का उपयोग किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया गया है। बता दें कि जनपद के किसानों का छहों शुगर मिलों पर अभी भी करीब 525 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं।