फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नीलगाय से टकराई बाइक, मां की मौत, बेटा गंभीर

नीलगाय से टकराई बाइक, मां की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 27 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
नीलगाय से टकराई बाइक, मां की मौत, बेटा गंभीर
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाइक सवार मां बेटे उस समय हादसे का शिकार हुए जब उनके सामने नील गाय आ गई। इस घटना में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने दोनो को सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव दरियापुर निवासी धर्मबीर पुत्र जबर सिंह अपनी मां पुन्नी देवी के साथ बाइक द्वारा किसी कार्य से सहारनपुर जा रहा था। सोमवार की सुबह जब वह देहली रोड पर गांव सढ़ौली के पास पहुंचा तो उनकी बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। बाइक उससे टकराने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने मां बेटा को गंभीर हालत में मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 70 वर्षीय पुन्नी देवी की मौत हो गई। जबकि धर्मबीर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed