{"_id":"5cec2904bdec2207897f2e80","slug":"155898091717-saharanpur-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समितियों और गन्ना विकास परिषदों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वे के आंकड़ों को प्रतिदिन अपलोड किया जाए।
सोमवार को गन्ना भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने गन्ना विकास समितियों के पेडिंग ऑडिट आपत्तियों का समय रहते निस्तारण करा लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर सचिव और लेखाकार उत्तरदायी होंगे। उन्होंने गन्ना सर्वे की समीक्षा करते हुए कहा कि सर्वे के सभी आंकड़ों को प्रतिदिन अपलोड किया जाए। उन्होंने आधार पौधशाला, प्राथमिक पौधशाला, ड्र्पि इरीगेशन, ट्रेंच विधि से बुुआई आदि की गहनता से समीक्षा की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों ने बताया कि जनपद के 1284 गांवों में से 250 गांवों में गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि अन्य गांवों में गन्ना सर्वेक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जनपद की सभी गन्ना विकास समितियों, गन्ना विकास परिषदों, चीनी मिलों के प्रतिनिधियों और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों ने भाग लिया।