{"_id":"5cec2901bdec22076357b3e9","slug":"15589809143-saharanpur-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं को उठाते हुए चेताया कि यदि प्रशासन द्वारा समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो वह आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे।
तहसील कार्यालय पर आयोजित की गई भाकियू की मासिक पंचायत में तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि जिन किसानों पर बैंकों का बकाया है, उनकी भूमि को नीलाम न किया जाए। इसे लेकर समाचार पत्रों में सूचना का प्रकाशन न किया जाए। इस संबंध में 21 मई को कमिश्नर से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर बकाया विद्युत बिल को लेकर उनकी आरसी न काटी जाए। किसानों को गन्ना भुगतान न होने से वह अपने बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव कल्लरपुर के पास 25 वर्षों से पूर्वी यमुना नहर के टूटे पड़े पुल का निर्माण अति शीघ्र कराया जाए और अब इसी पुल के पास झाल धंसने से नहर से निकलने वाले रजबहे व माइनर में पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराई जाए। रामपुर मनिहारान के बीच से गुजरने वाले रेहड़ी रजबहे की सफाई कराई जाए, यह रजबहा कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। बाद में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम दीप्ति देव यादव को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप, सेवाराम, शेरपाल सिंह, तरशपाल सिंह आदि रहे।