फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 1703 अभ्यर्थी हुए शामिल

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 1703 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 1703 अभ्यर्थी हुए शामिल
सहारनपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से राजकीय, निजी एवं अनुदानिक पॉलीटेक्निक में दाखिलों के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। सहारनपुर नगर के चार परीक्षा केंद्रों पर 2167 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1703 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए नगर में गुरुनानक इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज और एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड को केंद्र बनाया गया। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचे थे। केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बाहर ही रखवा दी गई। पहली पाली की परीक्षा चारों केंद्रों पर हुई, जिसके लिए 1674 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1674 के सापेक्ष 1329 अभ्यर्थियों ने पहली पाली में परीक्षा दी। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा केवल एसएएम इंटर कॉलेज में हुई, जिसमें पंजीकृत 493 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 374 ने परीक्षा दी। जोनल कोआर्डिनेटर आमोद कुमार ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed