फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी में बदलाव तय

भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी में बदलाव तय

Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी में बदलाव तय
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट हारने के बाद भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी में बदलाव होना तय माना जा रहा है। कई पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है और नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी का कार्यकाल बीते वर्ष नवंबर माह में पूरा हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए छह माह का समय बढ़ा दिया गया था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव होना है। नेताओं द्वारा हार की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद से कई पदाधिकारियों को पदमुक्त भी किया जाएगा और नए चेहरों को संगठन में जगह मिलेगी। सहारनपुर के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर भी नए चेहरे ही सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं उपेक्षा भी हार का बड़ा कारण
सहारनपुर। जिला और महानगर कार्यकारिणी सहित प्रकोष्ठों में कई ऐसे लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है, जो कुछ समय पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे। इसके चलते पार्टी के वरिष्ठ और पुराने नेताओं की उपेक्षा की गई। यह बात संगठन में कई बार उठती रही। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने भी जिले और महानगर के यह बात कई बार रखी गई। इसी वजह से भाजपा में गुटबाजी हावी है। यही कारण था कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी ए श्रेणी की सहारनपुर नगर सीट हार गई थी और अब लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed