{"_id":"5d8cfedb8ebc3e017553b063","slug":"1520-sugarcane-fake-bets-caught-in-verification-canceled-saharanpur-news-mrt4454248111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में पकड़ में आए 1520 गन्ने के फर्जी सटटे, निरस्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में पकड़ में आए 1520 गन्ने के फर्जी सटटे, निरस्त किए
विज्ञापन
1520 sugarcane fake bets caught in verification, canceled
सहारनपुर। शुगर मिलों को होने वाली गन्ना सप्लाई में धांधली पर अंकुश लगाने के लिए गन्ना विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जनपद में इसके लिए कराए सत्यापन में 1520 सदस्य डबल, भूमिहीन और मृतक पाए गए। डीसीओ ने कार्रवाई कर फर्जी सट्टे को निरस्त किया। साथ ही अभियान चलाकर जनपद में 1394 नए सदस्य भी बनाए।
गन्ना विभाग ने शुगर मिलों को होने वाली गन्ना सप्लाई में गड़बड़ी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए जनपद भर में गन्ना सप्लाई करने वाले 142538 किसानों का सत्यापन कराया। इसमें डबल, भूमिहीन और मृतक किसानों का चिन्हिकरण किया। इसमें फर्जी पाए गए 1520 किसानों का सट्टा बंद कराया। इससे गन्ना सप्लाई सुचारु रूप से चल सके। जनपद की छह शुगर मिलों को पांच गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ने की सप्लाई कराई जाती है। गन्ना विभाग समितियों के सदस्य ही शुगर मिलों को गन्ना सप्लाई कर सकते हैं, लेकिन कई बार इसमें गड़बड़ी भी सामने आई हैं। इसे लेकर गन्ना विभाग समिति सदस्यों का सत्यापन भी कराता रहा है। इस बार भी गन्ना विभाग ने गन्ना विकास समितियों के माध्यम से सदस्यों का सत्यापन कराया। इस सत्यापन में फर्जी पाए गए सट्टों को निरस्त कर दिया। साथ ही विभाग ने अभियान चलाकर 1394 नए सदस्य भी बनाए हैं। इनमें नए और वारिस दोनों तरह के सदस्य शामिल हैं। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन में 1520 सदस्य फर्जी मिले हैं। इसमें 120 डबल, 135 भूमिहीन और 1235 मृतक सदस्य शामिल हैं। फर्जी सदस्यों का सट्टा निरस्त कर दिया। इससे गन्ना माफिया पर अंकुश लगा रहेगा।
गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान
गन्ना समिति---------------- किसान
सहारनपुर---------------------32755
देवबंद-------------------------27837
सरसावा-----------------------21212
नानौता------------------------37477
बेहट----------------------------23257
इस वर्ष नए बनाए गए सदस्य
गन्ना परिषद------------नए सदस्य
सहारनपुर-----------------48
देवबंद---------------------395
नानौता--------------------263
शेरमऊ---------------------226
टोडरपुर--------------------106
सरसावा--------------------64
गांगनौली-----------------229
गागलहेडी-----------------63