फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर बैठे होगा रोजेदारों की शंकाओं समाधान

घर बैठे होगा रोजेदारों की शंकाओं समाधान

Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
घर बैठे होगा रोजेदारों की शंकाओं समाधान
सहारनपुर। पवित्र रमजान माह में रोजेदारों की शंकाओं को घर बैठे दूर किया जाएगा। रोजे के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने की जानकारी हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए मुस्लिम विद्वान शरीयत के हिसाब से देंगे। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन ने यह प्लान लागू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

इस बार पहला रोजा छह या सात मई को हो सकता है। इन दिनों मौसम भी लगातार गर्म होता जा रहा है। ऐसे में भूलवश रोजे के दौरान रोजेदार कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इसी को देखते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के नेतृत्व में मुस्लिम विद्वानों ने रोजेदारों की परेशानी और शंका दूर करने के लिए हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। इसके तहत वह पहले रोजे से ईद तक शरियत के हिसाब से रोजेदारों के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और इमाम कारी इसहाक गोरा ने बताया कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पूरे महीने में मुसलमान भूखा-प्यासा रहकर रोजा रखता है। खुदा की इबादत में खुद को ज्यादा से ज्यादा मशगूल रखने की कोशिश करता है। रमजान में हर नेक काम 70 गुना अधिक सवाब मिलता है। मुसलमान अपने माल व दौलत की जकात निकलते हैं और ज्यादा से ज्यादा खैरात करते हैं। रोजेदारों को किसी तरह की दिक्कत न आएं, इसके लिए हेल्पलाइन चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले रोजे से हेल्पलाइन शुरू कर दी जाएगी। दूरभाष, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल के जरिए मौलाना कारी इसहाक गोरा के नेतृत्व में इमाम मुफ्ती अरशद गोरा, मुफ्ती जुल्फिकार कासमी, मुफ्ती शाकिर मजाहिरी और मौलाना दाऊद शरीयत के हिसाब से रोजेदारों के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेंगे हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर एवं ईमेल आईडी
सहारनपुर। इमाम कारी इसहाक गोरा ने बताया कोई भी रोजेदार दोपहर बारह से तीन बजे तक हेल्पलाइन 9897399207, 9557757705, 9319309995, 9319462031 पर फोन कर अपनी शंकाओं को दूर सकता है। इनमें 9897399207, 9557757705 व्हाट्सएप नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed