फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खेत में चारा लेने गई किशोरी करंट से झुलसी

खेत में चारा लेने गई किशोरी करंट से झुलसी

Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
खेत में चारा लेने गई किशोरी करंट से झुलसी
खेत में चारा लेने गई किशोरी करंट से झुलसी
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। खेत में घास लेने के लिए गई किशोरी नीचे लटके हाईटेंशन बिजली तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव काशीपुर में पिछले दो दिनों से हाईटेंशन बिजली तार आबादी के निकट ही बने खेतों में काफी नीचे लटका हुआ था। इसमें लगातार बिजली करंट भी दौड़ रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार सूचना देने के बावजूद बिजली तारों को ठीक नहीं कराया गया। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव की किशोरी 16 वर्षीय नेहा अपनी मां पुष्पा देवी के साथ खेतों में चारा लेने के लिए गई थी। जहां खेत में नीचे लटके पड़े बिजली तारों से उसका शरीर छू जाने पर वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर होने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, जेई आजम अकबर ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि बीती रात किसी वाहन की साइड से नीचे लटक गया था। उसके संपर्क में आने से किशोरी झुलसी है। किसी के द्वारा कोई सूचना तार लटकने की नहीं दी गई थी। सूचना पुलिस से मिली। लाइनमैन को भेज कर लाइन ठीक करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed